फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amar Ujala Abhiyan swasthya: Expert said Vaccine completely safe for children between the age of 5 to 12 years

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: विशेषज्ञ बोले- 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीनेशन के कारण तीसरी लहर में कोरोना के गंभीर मामले कम ही आए। ऐसे में जो भी पात्र हैं, उन्हें बिना हिचक के कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan swasthya: Expert said  Vaccine completely safe for children between the age of 5 to 12 years
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब जल्द ही देशभर में 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। वहीं, वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर तमाम शंकाओं को दूर करते हुए विशेषज्ञों ने इसे पूरी तरह से सुरक्षित बताया है।विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीनेशन के कारण तीसरी लहर में कोरोना के गंभीर मामले कम ही आए। ऐसे में जो भी पात्र हैं, उन्हें बिना हिचक के कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आगे आना चाहिए। उनका कहना है कि इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों की अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन


कोरोना से बचाव को जरूरी है टीका
जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को हल्के में लेना सही नहीं। 5 से 12 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हर पात्र लाभार्थी को बिना हिचक के वैक्सीन लेनी चाहिए।
विज्ञापन


कोरोना से बचाव में कारगर है वैक्सीन
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि तीसरी लहर के अनुभव के आधार पर कहा जा सकता है कि वैक्सीनेशन के कारण कोरोना के गंभीर मामले कम ही आए। इससे कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की कम ही जरूरत पड़ी। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क पहनें, उचित दूरी बनाए रखें
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने बताया कि विभिन्न प्रयोगों में 5 से 12 उम्र के बच्चों के लिए यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई है। जैसे ही केंद्र सरकार इस उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने की अधिसूचना जारी करती है, विभाग वैक्सीनेशन शुरू कर देगा। इसके साथ ही फेस मास्क पहनना और दो गज की दूरी के नियम का पालन करना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed