फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Existing employees should get promotion, then new recruitments should be done: Dhiman

मौजूदा कर्मचारियों को मिले पदोन्नति, उसके बाद हो नई भर्तियां : धीमान

Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Existing employees should get promotion, then new recruitments should be done: Dhiman
कहा- अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बोनस भी किया जाए जारी
विज्ञापन

केसीसी बैंक के सकल व्यवसाय और शुद्ध लाभ में सकारात्मक वृद्धि पर बोले यूनियन प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सकल व्यवसाय व शुद्ध लाभ में सकारात्मक वृद्धि पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के एम्प्लॉइज यूनियन के प्रधान पंकज धीमान ने बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। धीमान ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में बैंक की जमा राशि में, निवेश में, सकल व्यवसाय, शुद्ध लाभ में सकारात्मक वृद्धि हुई है। एम्प्लॉइज यूनियन प्रधान ने अपनी पूरी यूनियन की तरफ से, बैंक के बीओडी, बैंक प्रबंधन, बैंक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई दी है।

पंकज धीमान ने बैंक प्रबंधन से अपील और मांग की है बैंक में जल्द ही सभी पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रमोशन के आदेश जारी किए जाएं, तत्पश्चात बैंक में नई भर्ती के मार्ग को खोला जाए। बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द हेल्थ इंश्योरेंस को सुनिश्चित किया जाए। बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बोनस/एक्स-ग्रेसिया जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक के एनपीए में भारी गिरावट आई है। बैंक का नेट एनपीए 5.62 फीसदी रह गया है। बैंक की इन उपलब्धियों पर बैंक यूनियन के प्रधान ने कहा है कि बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज बैंक इन उपलब्धियों पर पहुंचा है। बैंक में इस समय लगभग 55 फीसदी कर्मचारी ही कार्यरत हैं। हर एक अधिकारी/कर्मचारी को लगभग दोगुना कार्यभार है लेकिन हमारे अधिकारी और कर्मचारी इन कड़ी चुनौतियों में कड़ी मेहनत से डटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed