{"_id":"61a50b54a64ac610253e0087","slug":"even-after-16-weeks-46-thousand-did-not-took-second-dose-kangra-news-sml391830550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली डोज के 16 हफ्तों बाद भी 46 हजार लोगों ने नहीं लगावाई दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली डोज के 16 हफ्तों बाद भी 46 हजार लोगों ने नहीं लगावाई दूसरी डोज
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीडी गुप्ता।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 16 हफ्ते बीत जाने के बाद भी जिला कांगड़ा में 46 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के बार-बार कहने के बाद भी लोग वैक्सीन को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह बात सोमवार को सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जिले में 40 हजार लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने 12 हफ्ते पूरे होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। वहीं इस माह 42 हजार लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। गुप्ता ने कहा कि विदेश में जो कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉम आया है, डब्ल्यूएचओ के अनुसार उसमें एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने की क्षमता ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों पर भी यह प्रहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां नया वेरियंट फैला है, वहां से भारत आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगी। वहीं एक सप्ताह के लिए उस व्यक्ति को क्वारंटीन रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत में अभी तक इस वेरियंट का कोई मामला सामने नहीं आया है पर फिर भी लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जल्द वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं और लक्षण पाए जाने पर तुरंत कोरोना जांच करवाएं।
सीएमओ ने बताया कि इस समय जिला कांगड़ा में 12 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली और 10 लाख से अधिक लोगों की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। जिले में 92 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं चार दिसंबर तक 100 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।