फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employees angry over delay in payment of dearness allowance

Kangra News: महंगाई भत्ते के भुगतान में देरी पर भड़के कर्मचारी

Mon, 15 Sep 2025 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
Employees angry over delay in payment of dearness allowance
फतेहपुर में आयोजित बैठक में भारतीय मजदूर संघ के  सदस्य और पदा​धिकारी। स्रोत: संघ
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और पे कमीशन की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में आंगनबाड़ी, जल रक्षक, जल शक्ति विभाग, आशा वर्कर, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। मदन राणा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते (डीए) की अदायगी का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में मई महीने में 3 फीसदी डीए देने की घोषणा की थी, लेकिन अगस्त में भी यह राशि कर्मचारियों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर डीए का भुगतान नहीं हुआ, तो कर्मचारियों का रोष बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया, जबकि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को यह सुविधा क्यों नहीं दे रही, इस पर सवाल उठाया। वर्ष 2016 के पे कमीशन का एरियर अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला है। मदन राणा ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ, तो कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed