फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employee fell from pole due to electrocution in Dahan, injured

बिजली बोर्ड के सब स्टेशन दैहण में करंट लगने से खंभे से गिरा कर्मचारी

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employee fell from pole due to electrocution in Dahan, injured
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड के सब स्टेशन दैहण में एक कर्मचारी
विज्ञापन

करंट लगने से घायल हो गया है। कर्मचारी बिजली को ठीक करने के लिए खंभे पर
चढ़ा ही था कि उसे करंट लग गया। घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल पालमपुर
लाया गया, जहां से उसकी हालत को देख उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे एक कर्मचारी बिजली को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा तो उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसे पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कर्मचारी देवेंदु चौधरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। बिजली बोर्ड के जेई अजय कुमार का कहना है कि सुबह बोर्ड के कर्मचारी देवेंदु और अन्य कर्मचारी दैहन सब स्टेशन के पास 11 केवी लाइन, जिसका जंपर टूटा हुआ था, उसे ठीक करने गए थे। देवेंदु खंभे पर चढ़ा तो उसे अचानक करंट लग गया और वह नीचे गिरने से घायल हो गया। जबकि प्रत्यक्षदर्शी शांति स्वरूप शर्मा का कहना है कि घायल कर्मचारी के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, वहां सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए। कई कारें भी खड़ी थी, लेकिन घायल कर्मचारी को वहां से अस्पताल ले जाना वाला कोई नहीं थी। इस पर मौजूद वहां पर संसार चंद के घर से गाड़ी मंगवाई तो उसके लड़के विक्की ने घायल कर्मचारी को अस्पताल छोड़ा। हालांकि, उसके साथ बिजली बोर्ड के दो कर्मचारी भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदशियों की मानें तो बिजली बोर्ड की एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत
आई थी। घायल कर्मचारी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। बयान आने के
बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed