{"_id":"ee152030a7d5e07620c628625016d203","slug":"drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई घर में गड्ढा बना महिला ने चलाया नशे का धंधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई घर में गड्ढा बना महिला ने चलाया नशे का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल (कांगड़ा)। डमटाल पुलिस की टीम ने शनिवार शाम को छन्नी गांव में छापेमारी के दौरान 5 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डमटाल चौकी के प्रभारी अशोक कुमार और एएसआई रमेश ठाकुर ने शनिवार शाम को पुलिस टीम सहित गांव छन्नी बेली में दबिश दी।
इस दौरान राजकुमारी पत्नी सुर्जन सिंह निवासी छन्नी बेली के घर में तलाशी के दौरान पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी महिला ने रसोई घर में एक गड्ढा बनाया हुआ था, जिसे खोदकर पुलिस ने करीब 5 पैकेट 1-1 किलोग्राम के बरामद किए। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी मोहिंद्र सिंह मन्हास मौकेे पर पहुंचेेेे और नशे की खेप को जब्त करकेे आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया।
डीएसपी नूरपुर महेंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि आरोपी महिला राजकुमारी पिछले काफी समय से नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रही थी। इस पर पुलिस ने पूरी नजर रखी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजकुमारी के पर घर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के रसोई घर से काफी मात्र में चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है।