फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drones will be used to monitor the crowd during IPL matches in Dharamsala

Kangra News: धर्मशाला में आईपीएल मैचों में ड्रोन से रखी जाएगी भीड़ पर नजर

Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor the crowd during IPL matches in Dharamsala
धर्मशाला क्रिकेट स्टे​डियम में मैचों की तैयारियों लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ​शिल्पी
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में तीन आईपीएल मैचों के दौरान ड्रोन की मदद से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। यह बात वीरवार को एडीएम शिल्पी बेक्टा ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एचपीसीए के आपदा प्रबंधन प्लान पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तौर पर स्टेडियम के समीप भीड़ प्रबंधन को लेकर एचपीसीए के कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात लोगों को 26 अप्रैल को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम में ही मॉक एक्सरसाइज की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने को कहा। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मैचों के आयोजन के दौरान अस्पताल में विशेष वार्ड और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मैच के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित आपातकालीन वाहन की क्रिकेट मैदान में तैनाती सुनिश्चित बनाने को कहा। बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ धर्मशाला के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत कर्नल एचएस मिन्हास सहित पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed