{"_id":"61153baa8ebc3e7b344c7764","slug":"dr-rajesh-handed-over-the-command-of-district-kangra-hockey-association-kangra-news-sml380213456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगडा में बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम: डॉ रोजश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगडा में बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम: डॉ रोजश
विज्ञापन
ज़िला हाकी संघ के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा नवनियुकत कार्यकारिणी के साथ
कांगड़ा। डॉ. राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से जिला कांगड़ा हॉकी संघ का अध्यक्ष चुना गया। वीरवार देर शाम हुई बैठक में पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह व विशाल शर्मा की अगुवाई में चुनाव हुए। डॉ. राजेश शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया गया, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया।
डॉ. राजेश ने कहा कि कांगड़ा में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए जिला का एक प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा में हॉकी अकादमी शुरू करने की भी मंजूरी दी। हॉकी अकादमी को चलाने के लिए हॉकी कांगड़ा के मुख्य सदस्य राजकुमार व दिलीप कुमार को अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही कांगड़ा में हॉकी टर्फ मैदान के लिए भी जमीन की तलाश शुरू करने की चर्चा की गई। इसका जिम्मा अक्षय व हैप्पी को सौंपा गया।
नई कार्यकारिणी में स्वर्ण शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, सतेंद्र त्रेहन को महासचिव, करतार, नरेश कुमार व सुधीर शर्मा को संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष, रिशु, राज कुमार व अमन को टेक्निकल एडवाइजर, रितेश को प्रेस सचिव विशाल शर्मा, रतन, देवेंद्र, दिनेश, जितेंद्र, अक्षय व मनोज कुमार को शामिल किया गया है।