{"_id":"5e73bcfa8ebc3e76943d5e29","slug":"dog-bite-kangra-news-sml32808843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धाथा क्षेत्र में पागल कुत्ते का आंतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धाथा क्षेत्र में पागल कुत्ते का आंतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा) जवाली उपमंडल के सिद्धाथा क्षेत्र के करडियाल व फारियां गांवों में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन गायों और एक व्यक्ति को काट डाला। लेकिन समय रहते ही लोगों ने पागल कुत्ते को मार दिया।
लोगों ने अपनी गायों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए लेकिन फिर भी उनमें से एक गाय की कुछ दिन पहले रैबीज से मौत हो गई। वहीं दूसरी गाय बुरी तरह तड़प रही है। गाय की मालकिन सुनीता देवी ने बताया कि 19 फरवरी को वह गोशाला में गाय को घास डाल रही थी तो उसी समय एक लावारिस कुत्ता आया और गाय को काट गया। बाद में हमें पता चला कि यह कुत्ता पागल है। उसके बाद डॉक्टर से गाय को एंटी रैबीज के टीके लगवाना शुरू कर दिए, जो पिछले सोमवार को पूरे हुए लेकिन उसके बाद हमारी गाय पागल हो गई है।
इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी जवाली अंजू व्यास ने बताया कि जिस गाय में रैबीज फैल रहा है, उसे कुत्ते ने काटा था। जिस गाय को मुंह के इर्द-गिर्द काटा हुआ था, उसके बचने के चांस बहुत कम होते हैं। हमारी तरफ से पूरा इलाज किया गया। कुत्ते ने कुछ और पालतू गायों को काटा है, उनका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो गाय रैबीज की वजह से मर जाती है तो उसे दफनाया जाए। खुले में फेंकने से अन्य पशु और पक्षियों में रैबीज फैलने के ज्यादा चांस हो जाते हैं।