फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Doctors' pen down strike continued even on the tenth day

10वें दिन भी डाक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक रही जारी

Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Doctors' pen down strike continued even on the tenth day
जोनल अस्पताल धर्मशाला में दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक करते डाक्टर। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को 10वें दिन भी सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक अस्पतालों में डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक जारी रखी। किसी भी अस्पताल में दो घंटों के लिए मरीजों का चेकअप नहीं किया गया। दो घंटे तक सभी अस्पतालों में हर तरह की अपोडी बंद रही। केवल इमरजेंसी सेंवाएं ही सुचारु रहीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज टांडा और जोनल अस्पताल धर्मशाला के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर 21 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। साढ़े 11 बजे जैसे ही स्ट्राइक खत्म हुई सभी ओपीडी के बाहर मरीजों का तांता लग गया। डॉक्टरों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो 21 फरवरी के बाद डॉक्टर एक पूरे दिन के लिए हड़ताल करने की मजबूर हो जाएंगे। डाक्टरों का कहना है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। पहले सरकार ने 4-9-14 स्केल को बंद कर दिया। अब उनके पे स्केल को भी कम कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनके साथ न्याय नहीं करती तब यह हड़ताल जारी रहेगी। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार डाक्टरों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में डॉक्टरों को वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed