{"_id":"65fb3c47a9b21628cc008164","slug":"doctor-returned-to-duty-in-chc-lunge-relief-to-patients-kangra-news-c-95-1-ssml1022-129273-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएचसी लंज में ड्यूटी पर लौटी चिकित्सक, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएचसी लंज में ड्यूटी पर लौटी चिकित्सक, मरीजों को राहत
Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज से तियारा अस्पताल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजी गई चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति आदेश स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दिए हैं। अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में ‘प्रतिनियुक्ति पर तियारा भेजा डाॅक्टर लंज सीएचसी के मरीज हो रहे परेशान’ शीर्षक से लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
बुधवार को चिकित्सक के वापस लौटने से सीएचसी लंज में आने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली है। सीएचसी में डाॅ. शिवानी ने मरीजों को चेकअप किया और दवाइयां आदि वितरित कीं। लोगों ने अमर उजाला समाचार पत्र का मरीजों की समस्या को उठाने के लिए आभार प्रकट किया। वहीं, दशहरा और रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, अभिषेक भारद्वाज, सुनीता कुमारी, ज्योति देवी, सन्नी ठाकुर, सुभाष चंद, छोटू राम, अनिल कुमार का कहना है कि लंज सीएचसी में कम से कम दो डाॅक्टर सरकार को लगाने चाहिए और रिक्त चल रहे पदों को भी तुरंत भरना चाहिए। साथ ही लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया से मांग की है कि सीएचसी के भवन का कार्य जल्द शुरू किया जाए और पूरे स्टाफ की अधिसूचना के साथ-साथ सभी सुविधा सीएचसी लंज को प्रदान की जाएं। ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े। उधर, बीएमओ तियारा बिक्रम कटोच ने बताया कि महीने में एक बार लंज सीएचसी की विशेषज्ञ की ड्यूटी तियारा में लगेगी।