{"_id":"a9000037626319183e953d560515338b","slug":"diwali-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड इन चाइना ने लगाया ग्राहकों को चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड इन चाइना ने लगाया ग्राहकों को चूना
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, धर्मशाला।
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर्व पर बाजार में बिना प्रिंट रेट चाइनीज सामान उतार दिया गया। सामान पर प्रिंट रेट न होने की वजह से उपभोक्ताओं को जमकर चूना लगा। इस बार दिवाली पर्व पर बाजार में मेड इन चाइना सामान की ज्यादा बिक्री हुई। इनमें सबसे ज्यादा बिक्री आर्टिफिशियल दीये, फैंसी लाइटें, मोमबत्तियां, फोटो फ्रेम, फूलमालाएं जमकर बिकीं। लेकिन, ऐसे सामान पर कहीं भी एमआरपी नहीं लिखा था।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को वही रेट देना पड़ा, जो दुकानदार ने मांगा। प्रिंट रेट न होने की वजह से उपभोक्ता अपने अधिकार से वंचित रह गए। किसी दुकान पर जो लाइट की लड़ी 100 रुपये की थी वही दूसरी दुकान में 150 की मिली।
विज्ञापन
हैरत की बात है कि बाजार में बिना प्रिंट रेट के सामान बिका लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन ने आंखें मूंदें रखीं। बिना प्रिंट रेट के सामान जिले की सीमा में दाखिल हुआ कैसे, इसकी भी जांच होनी चाहिये। लेकिन शहर में इस तरह का कोई भी चेक नहीं रखा गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कोतवाली और कचहरी अड्डा की दुकानों में सामान के दामों में भी काफी अंतर दिखा। धर्मशाला की दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे उपभोक्ताओं उमेंद्र, रमेश कुमार, दीपराज, प्रेम कुमार, ज्ञान चंद, हरिया राम ने बताया उन्होंने मेड इन चाइना की लड़ियां, दीये, फूल मालाएं, मोमबत्तियां आदि सामान खरीदा। लेकिन, मेड इन चाइना सामान पर कहीं कोई प्रिंट रेट अंकित नहीं था।