फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Diploma training for agricultural input traders begins

Kangra News: कृषि आदान व्यावसायियों के लिए डिप्लोमा प्रशिक्षण शुरू

Mon, 22 Sep 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Diploma training for agricultural input traders begins
शाहपुर (कांगड़ा)। उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने कृषि आदान व्यावसायियों के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। साथ ही कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों की मिट्टी की टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। इस प्रशिक्षण में कांगड़ा जिला के पांच खंड रैत, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, नूरपुर और इंदौरा से 40 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. राजकुमार ने प्रशिक्षण डिप्लोमा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, डॉ. रवि शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed