फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   dharamshala top

पहले दिन धर्मशाला कॉलेज का दबदबा

Fri, 06 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 41वीं वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हो गया। धर्मशाला कॉलेज में पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने किया। पहले दिन के मुकाबलों में धर्मशाला कॉलेज का दबदबा रहा। शॉटपुट महिला वर्ग में धर्मशाला कॉलेज की आरती कंवर ने स्वर्ण, सुजानपुर कॉलेज की किरणा कुमारी ने सिल्वर और रामपुर महाविद्यालय की मीना कुमारी ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन

 हाई जंप पुरुष वर्ग में पालमपुर कॉलेज के अंकुश राणा ने स्वर्ण, नादौन के अजेश कुमार ने सिल्वर, चंबा के हितेश सूरी ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में धर्मशाला कॉलेज की मनीषा ठाकुर ने स्वर्ण, गौतम कॉलेज हमीरपुर की नवेदिता ने सिल्वर और जोगेंद्रनगर कॉलेज की हिमानी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़, महिला और पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ के मुकाबले भी हुए। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक रणजीत चौहान, धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य आरपी चोपड़ा, प्रवक्ता लेखराम नेगी, डा. ध्यान सिंह, अजय चौधरी, प्रमोद पटियाल, अखिल गौतम, सैणी जसरोटिया, इंदु शर्मा, पूजा संदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed