फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala jail's capacity will be increased, additional building will be constructed for 80 prisoners.

Kangra News: धर्मशाला जेल की बढ़ेगी क्षमता, 80 बंदियों के लिए बनेगा अरिरिक्त भवन

Wed, 13 May 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 May 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala jail's capacity will be increased, additional building will be constructed for 80 prisoners.
धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में कैदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने इसकी क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। जेल परिसर में 80 अतिरिक्त बंदियों को रखने के लिए एक नया भवन बनाया जाएगा। इस आगामी पांच से छह माह में तैयार करने की योजना है। वर्तमान में जेल की आधिकारिक क्षमता 355 बंदियों की है, लेकिन बढ़ते अपराधों के कारण यहां करीब 500 कैदी रखे गए हैं।
विज्ञापन

जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण नशे (एनडीपीएस) के मामलों में पुलिस की लगातार कार्रवाई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जेल में बंद कुल कैदियों में से 234 अकेले एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त हैं। इनमें 32 महिला कैदी भी शामिल हैं। इसके अलावा जेल में 314 बंदी ऐसे हैं जिनका मामला अभी अदालत में विचाराधीन (अंडर ट्रायल) है।
विज्ञापन

जिला कारागार धर्मशाला के अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि जेल में बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक हो चुकी है। इसे व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। आगामी पांच से छह माह में यह नया परिसर उपलब्ध हो जाएगा। इससे जेल प्रशासन को प्रबंधन में बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed