फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala city jammed as soon as the session ended

Kangra News: विस सत्र खत्म ही जाम हुई धर्मशाला नगरी

Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala city jammed as soon as the session ended
धर्मशाला। तपोवन विधानसभा परिसर में शीतसत्र के समाप्त होते धर्मशाला नगरी जाम हो गई। विस सत्र के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात ट्रैफिक कर्मी अब हटा लिए गए हैं। क्रिसमस पर्व के लिए मैक्लोडगंज पहुंचे सैलानियों के चलते रविवार को धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क पर लंबा जाम देखने को मिला। वहीं इस जाम की समस्या को अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों ने और लंबा कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और धर्मशाला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। क्रिसमस पर रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के कारण हजारों की संख्या में सैलानी धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे। इसके चलते सड़कें पूरी तरह से जाम हाे गईं। रविवार को दिन भर में धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क पर रुक-रुक कर वाहनों के पहिये जाम होते रहे। हालांकि इस दौरान पुलिस जवान यातायात व्यवस्था को सुधारने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन अवैध रूप से बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनों ने इस जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। रविवार देर सायं तक जाम लगता रहा। इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि धर्मशाला-मैक्लोडगंज में भारी संख्या में वाहन पहुंचे हैं। पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed