फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala and McLeodganj packed with tourists

पर्यटन नगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, होटल पूरी तरह पैक

Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala and McLeodganj packed with tourists
मैक्लोडगंज में उमड़ी सैलानियों की भीड़।
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से धर्मशाला के होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। शनिवार को धर्मशाला में दिनभर पर्यटकों की गाड़ियों की आवाजाही लगी रही। वहीं देर शाम तक होटलों की ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी हो गई। देश-विदेशों से पहुंचे सैलानियों से पर्यटन नगरी गुलजार हो गई है।
विज्ञापन

इस सप्ताह लंबे वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों सहित विदेशी पर्यटकों के आने से होटल कारोबारियों को संजीवनी मिली है। बाहरी राज्यों में गर्मी के प्रकोप के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, दक्षिण भारत सहित विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी धर्मशाला की सुंदर वादियों में देखी जा रही हैं। वहीं कारोबार के नजरिये से भी धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और नड्डी के होटल पर्यटकों से पैक हो गए हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो धीरे-धीरे कोरोना महामारी में होटल कारोबार पर पड़ी मार की भरपाई हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटकों को करवाया हिमाचली संस्कृति से परिचित
धर्मशाला स्काई-वे की ओर से शनिवार को पर्यटकों को रोपवे की ओर आकर्षित करने के लिए हिमाचली संस्कृति से परिचित करवाया गया। धर्मशाला स्काई-वे की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने पर्यटकों को हिमाचली नृत्य और संस्कृति की झलक दिखाई। इसमें बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी लोक कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पर्यटन नगरी धर्मशाला में वीकेंड पर होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। होटल कारोबार के लिए यह अच्छी बात है कि धीरे-धीरे विदेशी पर्यटकों की भी पर्यटन नगरी में तादाद बढ़ रही है। यह आने वाले पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी सिद्ध होगी। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed