फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Development work in Naushera will gain more momentum: Kamlesh

नौशहरा में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : कमलेश

Tue, 18 Nov 2025 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Nov 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
Development work in Naushera will gain more momentum: Kamlesh
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। प्रदेश सरकार ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तल्पा गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि आगामी समय में नौशहरा पंचायत में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने, सड़कों को सुधारने, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने तथा कृषि संबंधी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तल्पा महिला मंडल नंडलू के लिए 3 लाख रुपये और कंडियाला श्मशानघाट के लिए 70 हजार रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।विधायक ने बताया कि बनखंडी गढ़–तल्पा–मीठी आंबल संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नौशहरा पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, उपप्रधान सुवाई लाल, बीडीसी सदस्य कमल कुमार, पंच अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह, महिला मंडल प्रधान प्रवीण कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed