बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में बैजनाथ में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगित का आयोजन हुआ। यूनिवर्सल मार्शल आर्ट्स स्टूडियो बैजनाथ में हुई इस प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में देवांगन जैन ने पहला, आकांक्षी ने दूसरा और दिवनूर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 42 किलो भार वर्ग में ईशानी पहले और किंजल धीमान दूसरे स्थान पर रहीं। 45 किलो वर्ग में नैश उपाध्याय ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरे और आराध्य पठानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलो भार वर्ग में तेनजिन पहले, हार्मनी दूसरे और हंशिका तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अनिक, शिवम, ताबिश गोयल, रोशनी कुमारी और रुद्रा प्रताप ने विभिन्न कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराटे एसोसिएशन कांगड़ा के चेयरमैन हांशी जनक राज जम्वाल ने बताया कि इस जिला चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 31 मई से 1 जून तक किया जाएगा।