फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   demand of pensioners

16 फरवरी तक पेंशन न मिलने पर आक्रोश

Wed, 16 Feb 2022 08:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
demand of pensioners
चामुंडा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक डाढ़ के विश्रामगृह में प्रदेश संयोजक अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में हुई। एचआरटीसी के 8000 पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी माह की पेंशन 16 फरवरी तक भी अदा न किए जाने पर निंदा की गई। मंच के प्रदेश संयोजक अशोक पुरोहित ने कहा कि मंच की ओर से प्रेषित सात सूत्रीय मांगपत्र पर अभी तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई है। इस संदर्भ में एक पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी प्रेषित किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने गुमराह करने वाला उत्तर प्रेषित किया है। पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस जवाब की जांच करवानी चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए संघर्ष का ऐलान किया गया जोकि परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में 24 फरवरी से क्रमिक भूख हड़ताल से शुरू होकर विधानसभा पर संघर्ष धरना, रैली, आमरण अनशन आदि चरणों से गुजरेगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पेंशनरों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता। इस मौके पर होशियार सिंह, गुलाब सिंह, ताराचंद, देवराज, रामगोपाल शर्मा, संजय चड्डा, मनोहर लाल, कुलतार राणा, शिवराम व मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed