{"_id":"67a76ebe7c4be4605401e7f1","slug":"delhis-victory-celebrated-in-kangra-bjp-burst-crackers-distributed-sweets-kangra-news-c-95-1-kng1002-164765-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिल्ली की जीत का कांगड़ा में जश्न, भाजपा ने पटाखे फोड़े, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिल्ली की जीत का कांगड़ा में जश्न, भाजपा ने पटाखे फोड़े, बांटी मिठाई
Sun, 09 Feb 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
मेजर विजय सिंह मनकोटिया।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा जिले में जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई जगह पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाई बांटी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं को बधाई भी दी।
ज्वालामुखी में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि के नेतृत्व में विजय रैली निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भड़ोली और बलारडू चौक पर लड्डू बांटे गए। रवि ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने 12 साल के कुशासन को खत्म कर भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर दिल्ली से आए किसान मोर्चा के महामंत्री उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली प्रदेश से राजेश डोगरा, भाजपा के जिला सचिव एवं युवा नेता यशविंदर सिंह मोंटी, भाजपा युवा मोर्चा से लक्की पंजयान, संजू पंजयान, सरदार सुशील राणा, सुमित राणा, परवीन, अशोक कुमार, बंटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां बाजार में लड्डू बांटे
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा में भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर पटाखे फोड़े और बाजार में लड्डू बांटे। गुलेरिया ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगरोटा सूरियां मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री, सत्यदेव शर्म, सुखपाल सिंह गोगी, संजय महाजन, शक्ति गुलेरिया, किशन धीमान, संजय उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गगल चौक पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया
गगल (कांगड़ा)। गगल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापार मंडल प्रधान देवेंद्र कोहली के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी जताई। इस अवसर पर गगल के पूर्व प्रधान भगतराम कोहली, गगल के पूर्व प्रधान हिंदवीर कोहली, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार अतुल तुली, राजेश, अंकू आदि मौजूद रहे।
हिमाचल भाजपा नेताओं का अहम योगदान : डॉ. सुकृत
बरियाल (कांगड़ा)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी डॉ. सुकृत सागर ने भाजपा की जीत पर दिल्ली वासियों और हिमाचल भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोभ-लालच और भ्रष्टाचार की राजनीति को उखाड़ फेंकने में हिमाचल से संबंधित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का अहम योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली चुनावों में दिन रात मेहनत कर चुनावी हवा को भाजपा के पक्ष में करने का काम किया।
दिल्ली भाजपा की सच्चाई की जीत : मनकोटिया
रैत (कांगड़ा)। पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की शानदार जीत सच्चाई की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को षड्यंत्र का अड्डा बना दिया था। केजरीवाल ने झूठ की राजनीति की है और राजधानी में जगह-जगह दंगों से माहौल को खराब किया है। भाजपा ने इसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का विजय रथ हरियाणा से शुरू हुआ और अब महाराष्ट्र से गुजरते हुए दिल्ली पहुंच गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह को इस जीत की बधाई दी।