{"_id":"68ceac9ac1a9fd3f22052892","slug":"dehra-marches-towards-new-heights-of-development-nardev-kangra-news-c-95-1-kng1024-196854-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर देहरा : नरदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर देहरा : नरदेव
Sun, 21 Sep 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने शनिवार को देहरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में केवल एक वर्ष के भीतर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए हैं।
नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि देहरा में एसपी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय स्वीकृत किए गए हैं और आरटीओ कार्यालय खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बीएमओ कार्यालय और सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की गई है।
विकास कार्यों में 619 करोड़ रुपये की लागत से बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्माणाधीन है। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक बनाया गया है। पेयजल और बिजली योजनाओं पर 51 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जबकि क्षतिग्रस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण पर 43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त परिधि गृह भवन, क्रिटिकल केयर यूनिट, संयुक्त कार्यालय भवन और वन विश्रामगृह का निर्माण भी जारी है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव कांग्रेस कमेटी पवन चौधरी सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।