फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dedicated and hardworking workers are the real strength of the organization: Sanjay

समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : संजय

Fri, 24 Apr 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Apr 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
Dedicated and hardworking workers are the real strength of the organization: Sanjay
कांगडा के गुप्त गंगा स्थित यात्री सदन में प्रशिक्षण शिविर के दौरान तीन राज्यों के कांग्रेस जिला
कांगड़ा। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली रीढ़ उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही वह सेतु हैं जो पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हैं। वीरवार को कांगड़ा के गुप्त गंगा में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

इस विशेष शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। स दौरान एआईसीसी एससी सेल के चेयरपर्सन राजेंद्र गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संजय रतन ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, बल्कि आजादी के बाद विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत ने अंतरिक्ष तक जो अपनी धाक जमाई है, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है। विधायक ने हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में कांग्रेस की भूमिका को निर्णायक बताया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस न होती तो आज का हिमाचल अपने इस आधुनिक स्वरूप में अस्तित्व में नहीं होता। राज्य के गठन से लेकर इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रतन ने प्रशिक्षण शिविर में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए वैचारिक दृढ़ता को अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed