फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   deadbody found

नाले में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव

Sat, 11 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
deadbody found
पालमपुर (कांड़ा)। पालमपुर नए बस स्टैंड के पास नाले में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को पालमपुर बस स्टैंड के पास नाले में एक व्यक्ति का शव लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया। व्यक्ति की शिनाख्त रमेश कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है। लेकिन उसके घर और गांव का पता नहीं चल पाया है। यह कई सालों से पालमपुर में रहता था और ढाबे पर काम करता था। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शिनाख्त के लिए शव अस्पताल के शवगृह में रखा है। घर और परिजनों का पता नहीं चला है। मौत कैसे हुई है, इसका असली पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed