फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cultural programme oraginsed in Nagrota Bagwan College

नगरोटा बगवां कालेज के सांस्कृतिक समारोह ‘सबरस’ में बरसे कई रंग

Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural programme oraginsed in  Nagrota Bagwan College
नगरोटा बगवां कालेज के सांस्कृतिक समारोह सबरस में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद के दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह ‘सबरस’ में खूब रंग बरसे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अरुण मेहरा कूका ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा में उच्च मानक स्थापित करने को प्रेरित किया। कॉलेज में एक ऑडिटोरियम का निर्णाण करने का वादा किया, जबकि गद्दी स्टूडेंट एसोसिएशन की मांग पर गद्दी संस्कृति के संरक्षण व समारोह के आयोजन के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी एवं स्टाफ ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.कॉम की सिन्सी, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, जबकि शिवानी तृतीय स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में श्रुति प्रथम, सचिन द्वितीय और चांदनी तृतीय, चित्रकला में एम.कॉम की खुशबू ने प्रथम, हरमनप्रीत ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय, स्किट में शादी के बाद सामाजिक बुराइयों ने प्रथम, नशा निवारण ने द्वितीय व सच की कुर्सी स्किट तीसरे स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान पर श्रुति टीम, द्वितीय स्थान पर अंचिता टीम नुआला तथा लकी टीम समकालीन नृत्य में तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एकल गायन में रजत ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और स्वयं तृतीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर सचिन, पूजा द्वितीय स्थान पर उमा तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में प्रथम स्थान पर एम.कॉम की प्रतिभा की टीम रही, जबकि अदिति की टीम द्वितीय स्थान पर और काजल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर विज्ञान टीम, द्वितीय स्थान पर बीए की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रह्मानंद, रमेश भंडारी, रवि डोगरा, अजय वालिया, स्वर्णा वालिया, विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी, अध्यापक वर्ग से प्रो. राजेश कौंडल, प्रो. नरेश, डॉ. मदन गुलेरिया, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. सपना बक्शी, प्रो. राधिका, डॉ. संजय, डॉ. बलराज, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. आशीष रंजन , डॉ. निकेश, डॉ. कुंदन, डॉ. सुनीता, डॉ. निधि, प्रो.शैली, प्रो. स्वर्णलता, प्रो.रचना, प्रो. मोनिका भारद्वाज, प्रो. निपुणिका, डॉ. मुनीष, डॉ. संजीव, प्रो. नीरज गांधी, प्रो. पूनम, प्रो. ऋषि, डॉ. राजीव कुमार एवं गैरशिक्षक वर्ग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed