फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cultural activity

धनतेरस को सजे बाजार, जमकर हो रही खरीदारी

Wed, 11 Nov 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में धनतेरस को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। दिवाली और धनतेरस को लेकर धर्मशाला में चहल-पहल बढ़ने लगी है। त्योहार को लेकर बाजार सज गए हैं। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से रौनक है। त्योहारी सीजन में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद से व्यापारी वर्ग में भी उत्साह है।
विज्ञापन

कचहरी अड्डा, कोतवाली बाजार, दाड़ी समेत अन्य बाजारों में फैंसी लाइट, सजावटी सामान सजने लगा है। धनतेरस का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कचहरी अड्डा के दुकानदार राकेश, रोबिन, सुनीश माटा, राजकुमार, राजीव वर्मा ने बताया कि करोना के चलते बाजार में खरीदार बेहद कम हैं। लॉकडाउन के दौरान नुकसान झेलना पड़ा है। अब त्योहारों में अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा, छठ पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई के साथ ही पूजन व सजावट की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। पूजा सामग्री समेत सजावट के सामनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कागज के बने सजावटी झालर व झूमर 80 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। अन्य सजावटी सामान भी लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। दुकानदार रवि बताते हैं कि लक्ष्मी पूजन को लेकर लोग अब पूजा सामग्री की खरीदारी भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed