{"_id":"674c71fecaf249095e0c6058","slug":"crowd-gathered-in-three-shaktipeeths-17500-devotees-bowed-down-kangra-news-c-95-1-kng1005-156602-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तीन शक्तिपीठों में उमड़ी भीड़, 17,500 श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तीन शक्तिपीठों में उमड़ी भीड़, 17,500 श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Mon, 02 Dec 2024 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Dec 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
दर्शन के लिए चामुंडा मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। -संवाद
चामुंडा/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के प्रमुख शक्तिपीठों में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दिन छुट्टी के कारण शक्तिपीठ ज्वालामुखी, चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिरों में करीब 17,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और देवी-देवताओं के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के टुअर इस दिन काफी अधिक रहे, जिनकी संख्या काफी बढ़ गई थी।
शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने देवी और भोले बाबा के दर पर शीश नवाया। इस दौरान बाहर के राज्यों से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों के बच्चों के टुअर ने भी इस दिन को खास बना दिया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए, जिससे किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।
इसके अलावा, ज्वालामुखी शक्तिपीठ में भी 10,000 के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि यहां की दिव्य शक्ति से उन्हें मानसिक शांति और आस्था मिलती है। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में भी करीब 1,500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।