{"_id":"775e791ef1d1576e72fe8dcf00ecaf48","slug":"women-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपरोला में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पपरोला में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)।
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपरोला बाजार के समीप रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर उसकी सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शाम करीब साढे़ चार बजे नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके पति को मिली और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति निजी क्लीनिक में कार्यरत है, जबकि वह भी समीपवर्ती निजी स्कूल में टीचर थी। दोनों का विवाह पिछले साल फरवरी माह में हुआ था।
विज्ञापन
घर में उसकी सास और पति ही रहते थे। घटना के समय विवाहित अकेली थी। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पिता कांगड़ा निवासी हंसराज की शिकायत पर सास कंचन को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसकी सास को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।