फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   women death.

पपरोला में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
women death.

पपरोला बाजार के समीप रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर उसकी सास को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम करीब साढे़ चार बजे नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके पति को मिली और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति निजी क्लीनिक में कार्यरत है, जबकि वह भी समीपवर्ती निजी स्कूल में टीचर थी। दोनों का विवाह पिछले साल फरवरी माह में हुआ था।
विज्ञापन


घर में उसकी सास और पति ही रहते थे। घटना के समय विवाहित अकेली थी। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पिता कांगड़ा निवासी हंसराज की शिकायत पर सास कंचन को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट  आने के बाद ही चलेगा। उसकी सास को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed