{"_id":"0acc883d9e64de1c42f3fa32eb785d53","slug":"three-person-beat-at-boy-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने डंडों से पीटा युवक, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने डंडों से पीटा युवक, गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी, लंबागाव (कांगड़ा)
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना लंबागांव के तहत गांव मल्ली में तीन युवकों ने मारपीट कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया है। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव मल्ली में तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट की है।
विज्ञापन
घायल युवक नितिन निवासी आशापुरी अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर घर की ओर जा रहा था। उपरला नागवन के पास पहुंचे तो मल्ली गांव के तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। पहले बाइक पर बैठे अशोक पर हमला किया और उसके बाद नितिन पर डंडों से प्रहार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इससे नितिन बेहोश हो गया। अचानक हुए इस हमले से नितिन के साथी भाग निकले। लेकिन, नितिन पर हमला करने वाले युवक नितिन को एक निजी अस्पताल में छोड़ आए हैं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पालमपुर पुलिस को भी दी। नितिन पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
इस पर दूसरे अन्य साथी अशोक ने लंबागांव पुलिस को अपने बयान दिए हैं, जबकि नितिन पर हमला करने पर उसके परिजनों और गांववासियों में रोष है। उनका कहना है कि हमलावर खुले घूम रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, लंबागांव पुलिस के थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दफा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।