{"_id":"70f35667b60a80613b62d748a4812c48","slug":"taxi-driver-murder-case-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक मर्डर केस : किराये पर ली टैक्सी भी बरामद नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी चालक मर्डर केस : किराये पर ली टैक्सी भी बरामद नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली, गगल (कांगड़ा)
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी से पहले कांगड़ा में टैक्सी चालक के अपहरण और हत्या की वारदात से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। यही नहीं हत्यारों की ओर से किराये पर ली टैक्सी भी अभी बरामद नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब और जेएंडके में तफ्तीश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा उपमंडल के गगल गांव के टैक्सी चालक के मर्डर केस में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका खुलासा वारदात में संलिप्त कथित तीन लोगों की धरपकड़ के बाद ही हो पाएगा। लेकिन, पठानकोट में आतंकी हमले की तरह 26 जनवरी से ऐन पहले अज्ञात लोगों ने गगल चौक से पहले टैक्सी किराये पर लेने और बाद में टैक्सी चालक की निर्मम हत्या करने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इस हत्याकांड में संलिप्त लोगों की ओर से किराये पर ली गई टैक्सी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, इस ब्लाइंड मर्डर केस में गगल चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी संदिग्धों को पकड़ने में मददगार साबित हो सकती है। चूंकि, टैक्सी चालक मूलत: पंजाब के गुरदासपुर जिला का रहने वाला था।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर पंजाब और जेएंडके के लिए रवाना की गई हैं।