{"_id":"be42cc3ba75f87ebfc8722b344d153dd","slug":"deadbody-found-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरोया में गुरदासपुर के युवक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदरोया में गुरदासपुर के युवक का मिला शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)।
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर थाना के तहत भदरोया में निरंकारी भवन के पास चक्की खड्ड में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। इसकी पहचान पुलिस ने जितेंद्र कुमार (25) पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में की है।
विज्ञापन
सुबह स्थानीय लोगों ने जब खड्ड में युवक का शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब में पुलिस को एटीएम कार्ड मिला। इससे पुलिस ने बैंक में जाकर युवक का नाम और पहचान पता कराई। उधर, डीएसपी महिंद्र सिंह मन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन