फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अध्यापक के खाते से शातिरों ने उड़ाए

अध्यापक के खाते से शातिरों ने उड़ाए

Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक के खाते से शातिरों ने उड़ाए
गुलेर (कांगड़ा)। कांगड़ा में ऑनलाइन ठगी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे। आए दिन लोगों की खून-पसीने की कमाई शातिर एक पल में ही साफ कर रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस थाना हरिपुर के तहत एक अध्यापक ने खाते से 80 हजार रुपये की ठगी होने का दर्ज करवाया है। हैरानी इस बात की है कि पीड़ित ने न तो अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया और न ही इसका पासवर्ड या ओटीपी नंबर किसी को बताया। बावजूद इसके उनके बैंक अकाउंट से 80 हजार रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में हरिपुर के अम्बटयालु गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में तैनात अध्यापक राजिंद्र सिंह ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 3 मई की रात को उसके खाते से पहले 25 हजार की एटीएम ट्रांसफर, इसके थोड़ी ही देर बाद 10 हजार की राशि एटीएम विड्रॉल के माध्यम से निकाल ली। वहीं रात 12 बजे के बाद से फिर 25 हजार की एक और एटीएम ट्रांसफर उनके खाते से हुई। थोड़ी देर में 15 हजार की एटीएम विड्रॉल उनके खाते से निकली, जो फिर से उनके खाते में वापस जमा हो गई। उसके बाद 10 हजार की दो बार ट्रांजेक्शन भी एटीएम विड्रॉल के माध्यम से उनके खाते से हुईं। यह सारे मैसेज उन्हें रात के समय आए। इसके चलते उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सुबह 5.30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल की तरफ देखा तो उन्हें इस ठगी का पता चला। वहीं इस संदर्भ में उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया तो वह वहां पर ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अकाउंट से एटीएम की विड्रॉल व ट्रांसफर हुई है, जिसमें 80 हजार रुपये उनके खाते से निकल चुके हैं। वहीं इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित बैंक की शाखा हरिपुर में लिखित रूप से दी। उन्होंने बताया कि बैंक में शिकायत दे दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले की जल्द से जल्द छानबीन की जाए तथा जो पैसा उनके खाते से धोखाधड़ी के जरिये निकला है, उसे वापस दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
शिकायत हमारे पास आई है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। -एसएस पठानिया, डिप्टी मैनेजर, शाखा हरिपुर।
खाते से पैसे निकलने का जो मामला है, वह बैंक से संबंधित है। इस पर कार्रवाई बैंक की ओर से की जाएगी। -त्रिलोचन सिंह, थाना प्रभारी हरिपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed