फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आतिशबाजी से झुलसे 16 व्यक्ति

आतिशबाजी से झुलसे 16 व्यक्ति

Fri, 20 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी से झुलसे 16 व्यक्ति
धर्मशाला। जिला के अलग-अलग हिस्सों 16 लोगों को दीपावली का जश्न मनाना महंगा पड़ा है। वीरवार देर रात आतिशबाजी करते समय जिला के विभिन्न स्थानों पर 16 लोग झुलसे हैं। जिसमें से सात व्यक्ति उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचे है। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज में आतिशबाजी से झुलसे उपचार के लिए नौ व्यक्ति पहुंचे।
विज्ञापन

लापरवाही से आतिशबाजी करने वाले में सात मामले जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचे, इनमें एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे धर्मशाला में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) रेफर कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में आदि (6), सचिन चौधरी(12), आजाद मोहम्मद (27), आंनद कुमार (31), नितिन (6) और हर्ष (7) मरीज पहुंचे। वहीं, टांडा में भी नौ मामले दर्ज हुए हैं। धर्मशाला और टांडा के आसपास के क्षेत्रों में 16 लोग पटाखे फोड़ने के दौरान झुलसे हैं। धर्मशाला में आए एक नाबालिग की मामले में बच्चे को आंख में चोट लगी है। युवक की आंख में गंभीर चोट लगने पर उसको प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद टांड़ा अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा अस्पताल में छह अन्य मामले भी पटाखे फोड़ने से झुलसने के रात्रि को पहुंचे। इन मामलों में किसी को गंभीर चोट नहीं थी, हालांकि उनके हाथों और टांगों पर पटाखों से चोटें आई थी, जिसका इलाज धर्मशाला में ही चल रहा है। उधर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक धर्मशाला डॉ. दिनेश महाजन ने बताया कि दीवाली के पर्व पर पटाखों से झुलसने के सात मामले अस्पताल में पहुंचे थे। इनमें से एक युवक को पटाखे फोड़ने के दौरान आंख में गंभीर चोट आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांड़ा रेफर किया गया। इसके अलावा अन्य छह लोगों का उपचार धर्मशाला अस्पताल में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed