फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जब्बर खड्ड के बहाव में बहा डल्हौजी का मासूम

जब्बर खड्ड के बहाव में बहा डल्हौजी का मासूम

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जब्बर खड्ड के बहाव में बहा डल्हौजी का मासूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की सदवां पंचायत में किराये के मकान में रह रहे डलहौजी के गरीब परिवार ने शनिवार को अपने घर का चिराग खो दिया। सुरेश शर्मा के 12 वर्षीय बेटे रोहित को जब्बर खड्ड का तेज बहाव निगल गया।
जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय रोहित अपनी बहन के पास डन्नी गांव गया था। उसकी बहन रिश्तेदार के पास स्कूल की छुट्टियां में आई थी। रोहित अपनी बहन के साथ पैदल लदोड़ी से वापस आ रहा था। जब्बर खड्ड को बहन ने उसका हाथ पकड़कर पार करना चाहा। अचानक पानी के तेज बहाव में रोहित का हाथ छूट गया। रोहित खड्ड के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

उधर, सदवां ग्राम पंचायत की प्रधान शालिनी देवी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद नूरपुर पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, रोहित का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह खड्ड में पानी कम होने पर दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खड्ड किनारे रोहित का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार डलहौजी से सदवां में आकर मेहनत मजदूरी कर गुजारा कर रहा है। पंचायत प्रधान शालिनी देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed