फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गरोटा बगवां में तीन दुकानों में चोरी

गरोटा बगवां में तीन दुकानों में चोरी

Tue, 26 Feb 2019 12:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गरोटा बगवां में तीन दुकानों में चोरी
नगरोटा बगवां बाजार में तीन दुुकानों में चोरी
विज्ञापन

शातिरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपयों के समान पर हाथ साफ कर लिया। बाजार में मोहन स्वीट्स, सचिन गारमेंट्स और एक पान भंडार से चोरों ने सामान उड़ा लिया। कुछ दिन पहले चोर एक करियाना विक्रेता की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

रविवार रात को हुई चोरी की ताजा घटना में पुराना बस अड्डा की दूसरी मंजिल में स्थित सचिन गारमेंट्स दुकान के दोनों तालों सहित सेंटर लॉक तोड़कर चोरों ने लगभग 25-30 हजार रुपये के कीमती रेडीमेड कपड़े, पान भंडार से करीब 10 हजार रुपये के सिगरेट और रेजगारी सहित अपर बाजार में मोहन मिष्ठान भंडार से चार हजार की रेजगारी चोरी की है। चोरी की घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई अशोक राणा ने बताया कि रविवार रात को पुलिस दो से ढाई बजे तक गश्त पर थी। चोरी इसके बाद ही हुई होगी। पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उधर, डीएसपी कांगड़ा धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है। साथ ही बाजार के दुकानदारों को चौकीदार रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed