फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, दो चालक घायल

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, दो चालक घायल

Tue, 01 Jan 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, दो चालक घायल
स्कूटी-बाइक टक्कर में दो घायल
विज्ञापन

ज्वालामुखी। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत टिहरी चौक पर एक स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ज्वालाजी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार अंब ज्वालामुखी निवासी एक युवक बाइक पर और भड़ोली निवासी दूसरा युवक स्कूटी पर टिहरी की तरफ जा रहे थे। स्कूटी चालक ने चौक पर अचानक ब्रेक लगाई जिस वजह से मोटरसाइिकल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों चालकों का उपचार ज्वालामुखी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


ज्वालामुखी में सात बोतल शराब बरामद
ज्वालामुखी। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत अमरनाथ निवासी कलरू कथोग से पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से सात बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने अमरनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर हनुमान मंदिर में हव यज्ञ
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर स्थित हनुमान मंदिर में 2019 के स्वागत अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत हवन यज्ञ कर मंगल कामना की गई। पंडित शिव कुमार मिश्रा ने दुर्गा सप्तशती पाठ व मंत्रोच्चारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। इस दौरान विश्व शांति व जन कल्याण के लिए कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed