{"_id":"5b804c5142c7924639037264","slug":"81535134801-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब के साथ लगती गुरियाल पंचायत के गांव सोहर में एक युवक का शव पंखे के साथ लटका मिला है। युवक की पहचान अजय कुमार (26) पुत्र शिव राम कौडंल निवासी सोहर गारन डाकघर गुरियाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अजय का मोबाइल बंद आ रहा था। अजय का मामा और उसके तीन दोस्त उसे ढूंढते हुए वीरवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे उसके घर पर पहुंचे। घर का मुख्यद्वार और एक अन्य कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। जब उन्होंने घर की खिड़की से अंदर झांका तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। अजय पंखे से लटका हुआ था। आनन-फानन में उन्होंने मुख्य द्वार को जोर से ठोकर मारी। इससे अंदर से लगाई गई चिटकनी खुल गई। युवक के मामा और दोस्तों ने अजय को पंखे से नीचे उतारकर लिटा दिया। नब्ज देखने के बाद उन्होंने पाया कि अजय की सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने यह सूचना उसके पिता शिव राम कौंडल को दी। वह परवाणू में नौकरी करते हैं। रात के करीब नौ बजे रैहन पुलिस चौकी को इस घटना की जानकारी दी गई।
रैहन पुलिस चौकी प्रभारी दलजीत सिंह ने लाश को कब्जे में लिया। युवक अजय घर में अकेला रहता रहता था और मारुति वैन चलाता था। उसकी माता की पांच महीने पहले ही मौत हो चुकी है। अजय का एक भाई है, जो दिल्ली में नौकरी करता है। पिता की ओर से बेटे की मौत के बारे में शंका जाहिर करते हुए फोरेंसिक लैब की टीम को बुलाया है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों के बारे में जांच कर रही है। उधर, नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।