{"_id":"5b6350ed4f1c1b9b3e8b4cbf","slug":"81533235437-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से दो दिन पहले युवक ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से दो दिन पहले युवक ने निगला जहर, मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज (कांगड़ा)। पुलिस चौकी लंज के तहत में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जिस युवक की मौत हुई है, वीरवार को ही उसकी शादी थी। शादी की खुशियां एकदम मातम में बदल गई। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसे कदम क्यों उठाया।
जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय युवक ने 31 जुलाई को लगभग तीन बजे गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसे खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए। पहली अगस्त को रात सात बजे टांडा में उसकी मौत हो गई। उधर, लंज पुलिस चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई है। उसकी वीरवार को शादी थी। शादी से दो दिन पहले उसने जहर खा लिया। इस कारण घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस दिन व्यक्ति की घर से बारात निकलनी थी, उस दिन उसकी अर्थी उठी है। लोग सवाल उठा रहे हैं, आखिर किस कारण उस व्यक्ति ने इस प्रकार का कदम उठाया है।