{"_id":"5a22e94b4f1c1b8d698bf441","slug":"81512237387-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर चोरी के आरोपी को आनंदपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रतन नगर जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ दिन पहले त्रिशमा होटल में गाड़ी की ढिक्की से सामान के चार बैग और नकदी चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने धमांदरी में गाड़ी से एटीएम कार्ड और कैश चोरी किया था। 17 फरवरी को त्रिशमा होटल में गाड़ी से सामान चोरी होने की शिकायत के आधार पर आरोपी इंद्रजीत सिंह को पंजाब के आनंदपुर से गिरफ्तार किया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।