{"_id":"5cb610febdec222dcd5a9f7b","slug":"71555435774-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ कटान मामले में दर्ज थाने में दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ कटान मामले में दर्ज थाने में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ कटान मामले की दर्ज थाने में दर्ज करवाई शिकायत
भूमि की निशानदेही करने में जुटी एमसी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में निजी भूमि से कटे पेड़ों के मामले में एमसी ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं, एमसी जिस भूमि से पेड़ कटे हैं, उस भूमि की निशानदेही करवाने में जुट गई है। जैसे ही निशानदेही पूरी होगी और संबंधित व्यक्ति का नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची है, जिसे उन्होंने आगामी कार्रवाई के लिए एमसी को भेजा है। उधर, नगर निगम धर्मशाला के ट्री ऑफिसर नरेश कुमार ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना मैक्लोडगंज में शिकायत दी है। भूमि की निशानदेही करवाई जा रही है। निशानदेही के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह मैक्लोडगंज में चार तृतीय श्रेणी और आठ पांचवीं श्रेणी के पेड़ कटाने का मामला सामने आया था। इस पर वन विभाग और एमसी की टीम ने मौके का मुआयना भी किया था। वहीं कटे हुए पेड़ों के ठूंठों पर मार्किंग भी की थी।