फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कंवल में लिपटे मिले लड़की के शव की हुई पहचान

कंवल में लिपटे मिले लड़की के शव की हुई पहचान

Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कंवल में लिपटे मिले लड़की के शव की हुई पहचान
चंबी में रजाई में लिपटे मिले लड़की के शव की पहचान
विज्ञापन

ऊना की रहने वाली थी लड़की, 6 नवंबर को हुई थी लापता
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। चंबी के रेन शेल्टर मेें शनिवार को सुबह मिले अज्ञात लड़की के शव की पहचान हो गई। यह लड़की छह नवंबर, 2018 को ऊना के हरोली से लापता थी। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि शनिवार को शाहपुर के चंबी में रेन शेल्टर में रजाई में लिपटी मिली युवती के शव की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि युवती जिला ऊना की हरोली तहसील की रहने वाली थी। यह लड़की नाबालिग थी और नवंबर माह से लापता थी। युवती के परिजनों ने लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट संबंधित थाने में 6 नवंबर 2018 को दर्ज करवाई थी। पटियाल ने बताया कि अज्ञात शव मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई थी। इस दौरान सभी थानों को लड़की फोटो भेजी गई थी। इसी के चलते जिला ऊना के संबंधित थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के चलते उसकी पहचान हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को लड़की के परिजन राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने जिस व्यक्ति पर लड़की को भगाने का आरोप जड़ा है, उसके खिलाफ जिला ऊना में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत कब और कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed