फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुकानदार 366 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार

दुकानदार 366 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार 366 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार
दुकानदार भुक्की के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक सेल डमटाल ने डमटाल के संगेहड़ पुल के पास एक दुकान में छापामारी के दौरान 366 ग्राम भुक्की और 20 हजार मिलीलीटर लाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक सेल के इंचार्ज अजीत सिंह के नेतृत्व में गोविंद सिंह, संतोष कुमार, इंद्रजीत, शशिपाल, परमजीत और महिला आरक्षी रंजना ने देर सायं डमटाल के संगेहड़ पुल के पास गोशा नामक व्यक्ति की दुकान में छापामारी की। इस दौरान तलाशी के दौरान आरोपी की दुकान से 366 ग्राम चूरा पोस्त भुक्की और 20 हजार मिलीलीटर लाहन बरामद की गई। आरोपी की पहचान गोशा पुत्र अमरनाथ (45) निवासी संगेहड़ पुल मोहटली के रूप में हुई है। पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि आरोपी पर पुलिस ने नजर रखी थी, जिस पर पुख्ता सूचना मिलने पर आरोपी की दुकान पर दबिश दी गई और नशे की खेप को मौका पर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नारकोटिक सेल की पूरी टीम ने शनिवार को गांव छन्नी बेली और गांव भद्रोया का घेराव कर दर्जनों बाहरी युवकों को खूब दौड़ाया। नशे की फिराक में घूम रहे इन युवकों को पुलिस ने पकड़कर उनके अभिभावकों के हवाले किया और भविष्य में नशा खरीदने ओर क्षेत्र में आवारागर्दी न करने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed