{"_id":"5a3025134f1c1b6e468ba00e","slug":"71513104659-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग डैम में नाव पलटने से डूबा मछुआरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौंग डैम में नाव पलटने से डूबा मछुआरा
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर(कांगड़ा)।
पौंग झील की लहरों में नाव पलटने से मछली पकड़ने गया एक मछुआरा डूब गया है। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस थाना से टीम मौके पर रवाना हो गई है और लापता की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। अभी तक पौंग की लहरों में डूबे मछुआरे का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा के गांव मणि के मछुआरे देवराज 60 पुत्र आत्मा राम मछली पकडने पौंग झील में गया था। मछुआरे के डूबने की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना से कार्यकारी एसएचओ रमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है और मछुआरे की तलाश शुरू कर दी।