फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीएसएनएल महाप्रबंधक के निवास में चोरी

बीएसएनएल महाप्रबंधक के निवास में चोरी

Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल महाप्रबंधक के निवास में चोरी
धर्मशाला। चीलगाड़ी स्थित बीएसएनएल की आवासीय कॉलोनी में शनिवार देर रात चोर बीएसएनएल धर्मशाला के महाप्रबंधक सुनील कुमार के निवास से लाखों के गहने और नकदी ले गए हैं। वारदात के समय महाप्रबंधक घर पर मौजूद नहीं थे। चोरों ने बीएसएनएल कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां से कोई भी सामान चुराने में नाकाम रहे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीएसएनएल कार्यालय में तैनात चौकीदार को सबसे पहले चोरी का पता चला। उसने तुरंत इसकी जानकारी महाप्रबंधक सुनील कुमार को दी, जिन्होंने पुलिस को वारदात के बारे सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पाया कि चोरों ने महाप्रबंधक के निवास के हर कमरे में जाकर सामान बिखेर दिया था और अलमारी से लाखों के गहने और कुछ नकदी पर हाथ साफ किया है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर हर पहलू से जांच की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed