{"_id":"5c2d0570bdec2256a7705cab","slug":"61546454384-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नया साल मनाने गया वन कर्मी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ नया साल मनाने गया वन कर्मी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ नया साल मनाने गया वन कर्मी गायब
मोबाइल फोन भी हुआ बंद, पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपर (कांगड़ा)। अपने दोस्तों के साथ नववर्ष का जश्न मनाकर घर के लिए निकला वनकर्मी रास्ते से गायब हो गया। वनकर्मी कहां गया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। कर्मी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग में कार्यरत रणजीत निवासी सकरी 31 दिसंबर को ड्यूटी से लौटा और घर में पत्नी को यह कहकर निकला कि वह दोस्तों के साथ नया साल मनाने जा रहा है और रात को खाना खाकर देरी से आऊंगा। रात करीब 12 बजे सभी अपने-अपने घरों को चले गए। लेकिन, रणजीत घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश के बाद हरिपुर थाना में शिकायत की। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने उस दिन पार्टी में वनकर्मी के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की है, साथ ही सकरी के क्षेत्रों में भी तलाश की, लेकिन रणजीत का कुछ पता नहीं चला। वनकर्मी मामले में डीएसपी देहरा लालमन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस रणजीत के घर तक को जाने वाले रास्ते की जांच कर रही है।