{"_id":"5bd8a80abdec2253c9586c5f","slug":"61540925450-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगुर के विकास का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगुर के विकास का पेड़ से लटका मिला शव
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगुर के विकास का पेड़ से लटका मिला शव
आठ दिन से घर से लापता था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के सगुर गांव के 25 वर्षीय युवक विकास कुमार पुत्र अश्वनी कुमार की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई है। अश्वनी का शव उसके घर के समीप नाले में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर देर सायं शव को कब्जे में लेने के बाद उपमंडलीय चिकित्सालय में रख दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के अनुसार विकास कुमार आठ दिन से लापता चल रहा था। विकास के परिजनों ने 24 अक्तूबर को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि विकास कुमार को नशे की लत थी और अधिकांश मौकों पर नशे में डूबा रहता था। आठ दिन पूर्व वह अचानक लापता हो गया। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।