फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फिर खुली रैत निवासी बिहारी लाल की मौत की फाइल

फिर खुली रैत निवासी बिहारी लाल की मौत की फाइल

Thu, 29 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फिर खुली रैत निवासी बिहारी लाल की मौत की फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के रैत निवासी बिहारी लाल की 14 सितंबर 2017 को हुई मौत का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। जिला पुलिस के अधिकारियों ने केस को दोबारा से खोल कर जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

एसपी कांगड़ा के निर्देशों के बाद एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने थाना शाहपुर के निरीक्षण के दौरान पाया कि बिहारी लाल केस की जांच अधूरी हुई है। मृतक के सैनिक पुत्र मनीष ने शाहपुर पुलिस पर भी इस मामले को दबाने और गलत धाराओं में मामला दर्ज करवाने का आरोप लगाया था। मनीष ने कहा कि उनके पिता का शव 14 सितंबर को नेरटी रोड पर एक खाली दुकान में मिला था। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। शरीर और मुंह पर चोटें साफ दिख रही थीं, लेकिन पुलिस ने हिट एंड रन का मामला बताकर धारा 174 के तहत केस दर्ज कर इसे दबाने का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की हत्या की गई है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। मनीष ने कहा था कि शाहपुर में इससे पहले भी कई घटनाएं ही चुकी हैं और पुलिस ने उन सभी मामलों को दबाने का प्रयास किया है। यही वजह है कि उन्हें शाहपुर पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने कहा कि थाना शाहपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बिहारी लाल केस की जांच अधूरी हुई है। एसपी कांगड़ा के निर्देशों के बाद आगे की जांच की जा रही है। इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed