फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मकान की दीवार के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

मकान की दीवार के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मकान की दीवार के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत
मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

दवकेड़ चौकी मझीण में हादसा, घर के पास काम क रहा था अमी चंद
उपचार के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल ज्वालामुखी में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दवकेड चौकी मझीण में एक पुराने मकान की दीवार गिरने से साथ ही काम कर रहा एक व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार उपमंडल ज्वालामुखी के मझीण क्षेत्र में अमीं चंद (58) पुत्र भोपन राम निवासी दवकेड चौकी मझीण अपने घर के पास काम कर रहा था, तभी अचानक उसके पुराने मकान की दीवार गिरने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अमीं चंद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। अमीं चंद के परिवार में पत्नी और बेटा है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed