{"_id":"5bc0f480bdec22695431337f","slug":"41539372160-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपाठी पर जड़ा अर्धनग्न फोटा वायरल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहपाठी पर जड़ा अर्धनग्न फोटा वायरल करने का आरोप
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर में एक कॉलेज छात्रा ने अपने सहपाठी और उसके दोस्त के खिलाफ सोशल मीडिया पर उसके अर्धनग्न फोटो अपलोड करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में 17 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। पांच अक्तूबर को उसका एक सहपाठी और उसका दोस्त उसे अपनी मोटरसाइकिल पर कांगड़ा घुमाने ले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक सराय के कमरे में उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके अर्धनग्न अवस्था में फोटो खींचे, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस संदर्भ में छात्रा ने पुलिस थाना पालमपुर में अपने सहपाठी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छात्रा के सहपाठी और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।